बिहार स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर बहाली, 16000 पद हैं खाली

न्यूज डेस्क: बिहार में नए सरकार के गठन होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई हैं। साथ ही साथ राज्य के सभी विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जा रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली हो सकती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार स्वास्थ्य विभाग में करीब 16000 पद खाली हैं। इन सभी पदों को भरने का काम इसी महीने से शुरू किया जायेगा। इसको लेकर आयोग की वेबसाइट पर नोटिश जारी किया जा सकता हैं। आप इस भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रखें।

खबर के अनुसार बिहार में आयुष चिकित्सकों के करीब 3300 पदों पर भर्ती होगी। वहीं 10 हजार के करीब नर्स एवं पारामेडिकल स्टाफ की भर्ती होगी। इसको लेकर बहुत तैयारी शुरू हो चुकी हैं। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।

आपको बता दें की बिहार स्वास्थ्य विभाग में 1000 विशेषज्ञ व 2200 के करीब सामान्य चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय खाली पदों पर भर्ती करने को लेकर सक्रिय हो गए हैं। ताकि जल्द से जल्द इन पदों को भरा जा सके।

0 comments:

Post a Comment