शिक्षा मंत्री ने कहा है की सरकार इसको लेकर बहुत जल्द कोई नियम कानून बनाने पर विमर्श करेगा। इसको लेकर हम बहुत जल्द कोई बड़ा फैसला लेंगे। शिक्षा मंत्री चौधरी ने सचिवालय पहुंच कर अपने विभाग का कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।
खबर के मुताबिक प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार बहुत जल्द लगाम लगा सकती हैं। साथ ही साथ बिहार में नए नियम कानून बनाये जा सकते हैं। सरकार के शिक्षा मंत्री ने इसको लेकर संकेत भी दे दिए हैं। बहुत जल्द कोई बड़ा एक्शन हो सकता हैं।
आपको बता दें की कोरोना महामारी के इस दौर में बिहार के कई प्राइवेट स्कूल ऐसे हैं जो मनमानी फीस बसूल रहे हैं। इससे अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी को देखते हुए सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment