सरकारी आदेश के मुताबिक बिहार में रहने वाले सभी लोगों का नया खतियान तैयार होगा। साथ ही साथ इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। जमीन की खरीद बिक्री होने पर यह खतियान अपडेट होता रहेगा। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
दरअसल बिहार में 1950 के बाद पहली बाद सर्वे का काम किया जा रहा हैं। यहां लोग किसी का जमीन तो खरीद लेते हैं। लेकिन खतियान जल्दी अपडेट नहीं होता हैं। इसलिए सरकार ने सर्वे का काम शुरू किया हैं। अभी राज्य के 20 जिलों में ये काम हो रहा हैं।
आपको बता दें की सौ साल पुराने खतियान यदि फट या गुम हो जाते हैं, तो उसका कोई नया रिकार्ड नहीं होता हैं। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने नया खतियान तैयार करने का फैसला लिया हैं।

0 comments:
Post a Comment