बिहार में जमीन का पुराना दस्तावेज निकालें ऑनलाइन, ये है पूरा प्रोसेस

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके जमीन का कागज खो गया हैं। उन लोगों को जमीन बेचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने जमीन से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन कर दिया है। अब आप बिहार में किसी भी जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।

1 .बिहार में जमीन का पुराना दस्तावेज निकालने के लिए आप इस http://bhumijankari.bihar.gov.in/ पर विजिट करें।

2 .इस वेबसाइट पर जानें के बाद आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर आप लॉगिन हो सकते हैं।

3 .इसके बाद आपको VIEW REGISTERED DOCUMENTS पर क्लिक करना होगा।

4 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिस फॉर्म में आपको रजरिस्ट्रेशन ऑफिस, प्रॉपर्टी कंहा स्थित है, प्रॉपर्टी का सर्किल, मौजा नंबर, सीरियल नंबर, जिसके नाम पर प्रॉपर्टी है उनका नाम और फादर नाम भरकर सर्च करना होगा। 

5 .इसके बाद आपके सामने जमीन का पुराना दस्तावेज खुल जायेगा। इसमें जमीन का पूरा डिटेल्स मौजूद होगा।

0 comments:

Post a Comment