यूपी में जमीन से संबंधित कागज देखें ऑनलाइन, ये है पूरा प्रोसेस


न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। यहां के लोग अब अपने जमीन का कागज ऑनलाइन के द्वारा देख सकते हैं। साथ ही साथ अगर जमीन का कागज खो गया है तो इसे ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में जमीन से संबंधित कागज देखें ऑनलाइन

1 .उत्तर प्रदेश में जमीन से संबंधित कागज देखनी है तो आप सबसे पहले यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट भूलेख http://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।

2 .इसके बाद आपको वेबसाइट के बाईं तरफ से चौथे ऑप्सन में "खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें" पर क्लिक करें।

3 .क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में जिनके नाम से जमीन है। उनके बारे में सही जानकारी भरकर उसे सर्च करें।

4 .इतना करने के बाद आपके सामने जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आ जाएगी। इसे आप चाहें तो डाउनलोड भी कर सकते हैं।

5 .इस वेबसाइट से आप खतियान, नकल और खसरा खतैनी सबकुछ आसानी से निकाल सकते हैं। आप अपने जमीन का रसीद भी निकाल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment