खबर के मुताबिक पिछले 45 दिनों में भारत का ये 13 मिसाइल टेस्ट हैं। आपको बता दें की भारत ने आज जिस मिसाइल का टेस्ट किया है वो इलेक्ट्रॉनिक काउंटर सिस्टम से लैस है। यह एयरक्राफ्ट रडार के जैमर को मात देने में सक्षम है।
बता दें की इस मिसाइल के टेस्ट से भारतीय सेना की ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी। साथ ही साथ इससे चीन-पाक की परेशानी बढ़ेगी। यह मिसाइल 30 किलोमीटर की मारक क्षमता वाला हैं। ये अपने दुश्मनों को मिनटों में तबाह कर सकता हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक चीन से तनाव के बीच भारत ने जितने भी मिसाइल टेस्ट किये है वो सभी कामयाब रहें हैं। भारत पिछले तीन महीनों से लगातार क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। इससे भारत की ताकत भी बढ़ती जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment