अमेरिका ने F-35 से गिराया परमाणु बम, दुनिया में मची खलबली

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में अमेरिका को एक सुपरपावर देश माना जाता हैं। उसकी ताकत के सामने दुनिया का कोई भी देश टिक नहीं पाता। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की अमेरिका ने अपने सबसे ताकतवर फाइटर जेट से परमाणु बम गिराने का अध्यास किया हैं।

खबर के मुताबिक अमेरिका ने पहली बार F-35 से नेवाडा के रेगिस्‍तान में परमाणु बम गिराने का परीक्षण किया हैं। अमेरिकी सेना ने इस परीक्षण का वीडियो भी जारी किया हैं। इससे दुनिया में खलबली मच गई हैं। क्यों की ऐसा पहली बार है जब अमेरिकी सेना ने परमाणु बम गिराने का अभ्यास किया हैं।

आपको बता दें की अमेरिकी सेना के इस अभ्यास के दौरान फाइटर जेट F-35 ने परमाणु बम B61-12 को गिराया। यह परमाणु बम निष्क्रिय अवस्‍था में था इसलिए इसमें विस्‍फोट नहीं हुआ। लेकिन अमेरिकी सेना का ये अभ्यास चीन और रूस के लिए एक सख्त चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा हैं।

बता दें की एफ-35 दुनिया का पहला ऐसा सुपरसोनिक फाइटर जेट है जो परमाणु बम को अपने अंदर छिपाकर ले जाने में सक्षम है। इस फाइटर को दुनिया का कोई भी रडार सिस्टम पकड़ नहीं सकता हैं। इसे दुनिया का सबसे घातक और आधुनिक फाइटर जेट माना जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment