विश्व कप में हैट्रिक विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज, लिस्ट में दो भारतीय

न्यूज डेस्क: विश्व कप क्रिकेट में दस गेंदबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉड बनाया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन सभी गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने विश्व कप क्रिकेट में हैट्रिक विकेट लेने में सफलता पाई हैं।

विश्व कप में हैट्रिक विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज, लिस्ट में दो भारतीय

1. चेतन शर्मा: विश्व कप में भारत के चेतन शर्मा ने साल 1987 में न्यूजीलैंड के खिलफ हैट्रिक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की थी। 

2. सकलेन मुश्ताक: पाकिस्तान के सकलेन मुश्ताक ने साल 1999 में जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप में हैट्रिक लिया था। 

3. चमिंडा वास: श्रीलंका के चमिंडा वास ने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप में हैट्रिक विकेट लिया था। 

4. ब्रेट ली: ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने केन्या के खिलाफ साल 2003 विश्व कप में हैट्रिक विकेट लेने में सफलता प्राप्त किया था। 

5. लसिथ मलिंगा: साल 2007 में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में हैट्रिक विकेट लिया था। 

6. केमर रोश: वेस्टइंडीज के केमर रोश ने नीदरलैंड के खिलाफ 2011 विश्व कप में हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉड बनाया था। 

7. लसिथ मलिंगा: श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने केन्या के खिलाफ 2011 विश्व कप में हैटिक विकेट लेने में सफलता प्राप्त किया था। 

8. स्टीवन फिन: इंग्लैंड के गेंदबाज स्टीवन फिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2015 विश्व कप में हैट्रिक विकेट लिया था। 

9. जेपी डुमिनी: साउथ अफ्रीका के जेपी डुमिनी ने साल 2015 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिया था। 

10. मोहम्मद शमी: भारत के मोहम्मद शमी ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ साल 2019 विश्व कप में हैट्रिक विकेट लिया था।

0 comments:

Post a Comment