T20 World CUP के 3 सबसे सफल कप्तान, टॉप पर हैं धोनी
1 .एमएस धोनी : टी-20 विश्व कप के सबसे सफल कप्तानों में एमएस धोनी सबसे आगे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में 33 मैच खेले हैं। जिसमें से 21 में भारत को जीत मिली हैं। वहीं 11 में टीम को हार मिली हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने एक टी-20 विश्व कप भी जीता हैं।
2 .डैरेन सैमी: टी-20 वर्ल्ड कप के सफल कप्तानों में वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी दूसरे नंबर पर हैं। डैरेन सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज़ की टीम ने कुल 18 मैच खेले हैं। जिसमे वेस्टइंडीज को 12 में जीत मिली हैं। वहीं 5 मैचो में टीम को हार मिली हैं। इनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता हैं।
3 .ग्रीम स्मिथ: टी-20 वर्ल्डकप में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी भी अच्छी रही हैं। इनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका टीम ने 16 मैच खेले हैं। जिसमे से टीम को 11 में जीत मिली हैं और वहीं 5 मैचो में टीम को हार मिली हैं। हालांकि ग्रीम स्मिथ अपनी टीम को एक भी टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में सफल नहीं रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment