खबर के मुताबिक बिहार पुलिस के जवानों के लिए 33 करोड़ रुपये से नए वाहन खरीदने की तैयारी की जा रही हैं। साथ ही साथ इन्हे बहुत जल्द बुलेटप्रूफ जैकेट, बैलिस्टिक चश्मे, टैक्टीकल लाइट से लैस किया जायेगा। इसके लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं।
बता दें की बिहार पुलिस के जवानों के लिए 30.32 करोड़ की लागत से 379 लाइट मोटर व्हीकल ख़रीदा जायेगा। साथ ही साथ 2.71 करोड़ की लागत से 302 मोटरसाइकिल की भी खरीद की जाएगी। इससे बिहार पुलिस के जवान ड्यूटी कर सकेंगे।
इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने टेंडर जारी कर दिया हैं। बहुत जल्द बिहार पुलिस के जवानों के लिए इन सारी चीजों की खरीद शुरू हो जाएगी और ये जवान आधुनिक तकनीक से भी लैस हो जाएंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

0 comments:
Post a Comment