Budget 2021: जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी यानि की आज देश के लिए आम बजट पेश किया हैं। इस बजट में करदाताओं को तो कोई राहत नहीं मिली। लेकिन इस बजट में 75 वर्ष से ऊपर के उम्र के लोगों को जरूर लाभ हुआ हैं।

बता दें की मोदी सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को इनकम टैक्स भरने की जरूरत को खत्म कर दिया हैं। अब इन लोगों को इनकम टैक्स भरने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। वहीं इस बजट से देश में कुछ चीजें महंगा होगा तो कुछ चीजें सस्ती भी होगी।  

बजट से क्या महंगा हुआ?

बता दें की इस बजट के पेश होने के बाद मोबाइल फोन और मोबाइल फोन के पार्ट, चार्जर, इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसी चीजें महंगी होगी। वहीं गाड़ियों के पार्ट्स, सोलर इन्वर्टर, सोलर से उपकरण जैसे सामान भी थोड़े महंगे हो सकते हैं। 

बजट से क्या सस्ता हुआ?

बता दें की इस बजट से सोना, चांदी, तांबे के सामान, स्टील से बने सामान और चमड़े से बने सामान सस्ते हो सकते हैं। इनके दामों में थोड़ी गिराबट आ सकती हैं। हालांकि इस पूरे बजट का अध्ययन करें तो इसे मिला-जुला और सामान्य बजट कह सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment