दिल्ली जिला कोर्ट में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: दिल्ली जिला कोर्ट में कई पदों पर भर्ती होने जा रही हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। जो युवा यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : दिल्ली जिला कोर्ट में चपरासी, चौकीदार, सफाई कर्मचारी और प्रोसेस सर्वर सहित 17 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

योग्यता : दिल्ली जिला कोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 से 18 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के द्वारा होगा।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली जिला अदालत की वेबसाइट delhidistrictcourts.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किये गए हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

नौकरी का स्थान : दिल्ली। 

0 comments:

Post a Comment