बिहार में अप्रैल से बदल गए हैं ये 4 नियम, सभी को जानना ज़रूरी।
1 .बिहार में जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और आवासीय प्रमाणपत्र बनाने के नियम बदल गए हैं। नए नियमानुसार बिहार में अब सभी प्रमाणपत्रों को अंचलाधिकारी की जगह राजस्व पदाधिकारी जारी करेंगे।
2 .नए नियम के अनुसार, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और आवासीय प्रमाणपत्र लोगों को आवेदन देने के 10 दिन के भीतर ही जारी कर दिया जाएगा।
3 .मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में अप्रैल महीने से बिजली के नए दर में 0.63 फीसद की औसत वृद्धि की गई है। लोगों को अब 100 यूनिट पर बिना सरकारी सब्सिडी के शहरी घरेलू उपभोक्ताओ को 5 रुपये अधिक बिजली बिल देना पड़ेगा।
4 .बता दें की अप्रैल महीने के शुरुआत से बिहार के सभी एनएच पर लोगों को पहले से ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा। एनएच पर टोल टैक्स में 3 फीसदी की वृद्धि की गई हैं।

0 comments:
Post a Comment