पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (अयोध्या जिला) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायक के 340 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।
योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के 5वीं और 10वीं पास निर्धारित किया गया हैं।
आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।
चयन प्रक्रिया : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (अयोध्या जिला) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।
ऐसे करें आवेदन : उम्मदवार वेबसाइट http://balvikasup.gov.in/BalVikasUP2/OnlineVacancySearch.aspx पर जा कर आवेदन करें।
नौकरी का स्थान : अयोध्या जिला, उत्तर प्रदेश।

0 comments:
Post a Comment