खबर के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिदिन पटना जंक्शन पर ट्रेनें आ रही हैं। जिसके कारण यहां कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ हैं। इसी को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला किया हैं। अगर आप पटना जंक्शन आते हैं तो आपको मास्क लगाना जरुरी होगा।
बता दें की बिना मास्क के पटना जंक्शन पर दिखाई देने वाले लोगों पर 500 रुपया जुर्माना लगाया जायेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक जंक्शन पर आने वाले सभी लोग मास्क पहनें, इसके लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार रेल प्रशासन ने पटना जंक्शन आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करने को कहा हैं ताकि स्टेशन परिसर को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखा जाये। साथ ही साथ लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।

0 comments:
Post a Comment