बिहार में भूलकर भी ना खरीदें ये 5 जमीन, डूब जाएगा पैसा।
1 .बिहार में केसरे हिंद की जमीन को भूलकर भी ना खरीदें। क्यों की ये जमीन भारत सरकार की होती हैं। इस जमीन को खरीदना गैर क़ानूनी माना जाता हैं। इसलिए जमीन खरीदने के दौरान आप जमीन के नक्शा से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
2 .बिहार में अगर पुश्तैनी जमीन का बंटवारा नहीं हुआ हैं तो उस जमीन को ना खरीदें। क्यों की कानून के अनुसार बिना बंटवारा कोई व्यक्ति अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं बेच सकता हैं।
3 .बिहार में आप गैर मजरुआ या सरकारी जमीन को भूलकर भी ना खरीदें। क्यों की ऐसे जमीन को खरीदना या बेचना गैर क़ानूनी माना जाता हैं।
4 .बिहार में ऐसी जमीन जिसपर मेला या हाट लगाया जाता हैं या फिर खाली रखा जाता हैं। इसकी बिक्री नहीं हो सकती। यह लीज पर दी जाती है।
5 .अगर जमीन बेचने वाले के नाम जमीन का खतियान, केवाला या जमाबंदी नहीं हैं तो आप उस जमीन को भूलकर भी ना खरीदें। आपका पैसा डूब सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment