बिहार के नियोजित शिक्षकों पर नीतीश सरकार मेहरबान

न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले नियोजित शिक्षकों पर नीतीश सरकार मेहरबान नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार नियोजित शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने वाली हैं। इसकी तैयारी चल रही हैं।

खबर के अनुसार जून महीने में बिहार के नियोजित शिक्षकों का तबादला होना तय माना जा रहा है। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। साथ ही साथ कई तरह के दिशा निर्देश भी जारी किये हैं। बहुत जल्द तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बता दें की तबादले के पहले चरण में उन  नियोजित शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिनकी शादी हो चुकी हैं। जून महीने में उनका तबादला कर दिया जायेगा। इसके बाद दिव्यांग  शिक्षकों को भी नीतीश सरकार तबादला देने की तैयारी कर रही हैं।

विभाग में एनआईसी के सहयोग से इस प्रक्रिया के लिए एक सॉफ्टवेयर को भी तैयार कर लिया है। बहुत जल्द शिक्षा शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए आवेदन की मांग शुरू किया जायेगा। इसकी सूचना बहुत जल्द नियोजित शिक्षकों को भेजी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment