कोरोना संकट: बिहार में आज से आंशिक प्रतिबंध लागू

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने बिहार में आंशिक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया हैं। इसके लिए कई तरह के दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

बिहार में आज से आंशिक प्रतिबंध लागू। 

1 .बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी दुकानों को शाम सात बजे के बाद खोलने की अनुमति नहीं होगी। 

2 .सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा है की राज्य में दुकानें, मॉल, सब्जी मंडी समेत तमाम प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक ही खुलेंगे। 

3 .मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में ये आंशिक प्रतिबंध 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

4 .बिहार के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 33 प्रतिशत कर्मी ही आयेंगे। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया हैं।

5 .बिहार सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कालेज और कोचिंग संस्थानों को 18 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की है। 

0 comments:

Post a Comment