ऐसे जारी होगा राजस्थान 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें नया फॉर्मूला

न्यूज डेस्क: राजस्थान में कोरोना महामारी के कारण 10वीं-12वीं का एग्जाम रद्द कर दिया गया हैं। लेकिन छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह हैं की राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कैसे जारी करेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान बोर्ड आठवीं के मार्क्स, 9वीं के मार्क्स और 10वीं के मार्क्स को जोड़कर रिजल्ट को जारी करेगा। इसको लेकर बोर्ड ने सभी स्कूलों से 8वीं के मार्स को भी सार्वजनिक करने को कहा हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।

दसवीं के स्टूडेंट्स के लिए फॉर्मूला: आपको बता दें की नए फॉर्मूला में 45 (आठवीं के मार्क्स) + 25 (9वीं के मार्क्स) + 10 (स्कूल कमेटी देगी) + 20 (सेशनल मार्क्स) = 100 मार्क्स, इसी मार्क्स के आधार पर स्टूडेंट्स का रिजल्ट तैयार किया जायेगा।

12वीं के स्टूडेंट्स के लिए फॉर्मूला : नए फॉर्मूला के अनुसार 40 (दसवीं के मार्क्स) + 20 (ग्यारहवीं के मार्क्स) + 20 (सेशनल मार्क्स) +20 (सब्जेक्ट कमेटी) के मार्क्स को जोड़कर स्टूडेंट्स का रिजल्ट तैयार किया जायेगा। जैसे ही रिजल्ट तैयार होगा इसके बाद रिजल्ट जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment