सासाराम में 650 पदों पर वैकेंसी, 8वीं-10वीं पास के लिए मौका

न्यूज डेस्क: ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सासाराम के डेहरी में 30 जून को रोजगार मेला लगेगा। इस मेला में बेरोजगार लोगों को नौकरी दी जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। यह रोजगार मेला संयुक्त श्रम संसाधन विभाग कार्यालय में लगेगा।

किन पदों पर होगी भर्ती: मिली जानकारी के अनुसार यहां 400 सिक्योरिटी गार्ड एवं  हेल्पर के 250 पद पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता : सिक्योरिटी गार्ड के 400 पद के लिए योग्यता आठवीं, मैट्रिक एवं इंटर पास है। वहीं हेल्पर के 250 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर योग्यता 8वीं पास निर्धारित किया गया हैं।

नौकरी का स्थान : आपको बता दें की योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति टाटा, धनबाद, आसनसोल, कोलकता, सूरत एवं बेंगलुरु में की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के सन्दर्भ में अपर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर के नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि कोरोना महामारी में कई युवक बेरोजगार हो गए हैं। इन युवकों को रोजगार देने के लिए इस रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा हैं। युवा निर्धारित तिथि पर उपस्थित हो कर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा।

0 comments:

Post a Comment