बिहार में 6 जुलाई के बाद खुल सकते हैं स्कूल-कॉलेज-कोचिंग

PATNA न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना महामारी के कारण काफी लंबे समय से स्कूल कॉलेज बंद हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार में 6 जुलाई के बाद स्कूल-कॉलेज-कोचिंग खोलने का फैसला लिया जा सकता हैं और राज्य के कॉलेज खोले जा सकते हैं।

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा है की छह जुलाई के बाद उच्च शिक्षण संस्थान खोलने पर विचार किया जायेगा। हालांकि ये फैसला परिस्थितियों को देखते हुए लिया जायेगा। फिलहाल अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया हैं।

बता दें की काफी लंबे समय से राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज-कोचिंग संस्थान बंद हैं। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। हालांकि ऑनलाइन और दूरदर्शन टीवी पर छात्रों का पढ़ाई कराया जा रहा हैं। लेकिन बहुत से कोचिंग संस्थान कोचिंग खोलने की अनुमति मांग रहें हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना की संभावित लहर और वर्तमान स्थितियों पर शिक्षा विभाग की पूरी नजर है। सरकार कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए स्कूल-कॉलेज-कोचिंग खोलने की अनुमति नहीं दी हैं। लेकिन बहुत जल्द इसपर फैसला किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment