खबर के अनुसार रिंग रोड के निर्माण के लिए पटना जिले की सात पंचायताें में जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई हैं। किसानों को नोटिश भेजा जा रहा हैं। जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों को सर्किल दर का चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा।
बता दें की शंकपुर दियार, बलुआ, खासपुर, मंगरपाल, रामपुर जंजीरा, शेरपुर और गंगहरा मौजा के किसानों के जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस जमीन अधिग्रहण के समय किसानों को जमीन की रशीद, जमीन का एलपीसी, जमीन का खतियान या केवाला देना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार रिंग रोड का निर्माण पटना, वैशाली और सारण जिले में होगा। इसके लिए सरकार ने चार पैकेज भी तैयार किया है। जैसे ही जमीन का अधिग्रहण 80 प्रतिशत तक हो जायेगा। रिंग रोड बनने का कार्य प्रारम्भ होगा।

0 comments:
Post a Comment