ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना हाईकोर्ट ने सरकार को 6 महीने के अंदर सेकेंड्री और हॉयर सेकेंड्री में कॉमर्स विषय के शिक्षकों की बहाली करने को कहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद युवाओं के चेहरे पर खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं।
बता दें की बिहार में बड़े स्तर पर टीचर की बहाली की जा रही हैं। लेकिन इस बहाली में कॉमर्स के अभियर्थियों को मौका नहीं मिल रहा हैं। वहीं बोर्ड का कहना है की कॉमर्स विषय के लिए परीक्षा का संचालन इसलिए हुआ। क्योंकि इसके लिए कोई विज्ञापन नहीं निकाला गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में सेकेंड्री और हॉयर सेकेंड्री में कॉमर्स विषय के शिक्षकों के 1308 पद खाली हैं। हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश देते हुए कहा है की इन पदों को जल्द से जल्द भरा जाये। इसके लिए 6 महीने का समय दिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment