ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की तरह ही अब 90,700 से अधिक प्राथमिक शिक्षकों का नियोजन भी पंचायत स्तर पर कैप लगाकर किया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी पंचायत परामर्शी समिति को दी गई हैं।
आपको बता दें की पंचायत स्तर पर काउंसलिंग करने वाले अभ्यर्थियों को पंचायत से अप्रूवल लेना होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं। बहुत जल्द उम्मीदवारों को इस सन्दर्भ में सूचित किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार पंचायत काउंसलिंग की तिथि 9 अगस्त है। जो लोग इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की इस सन्दर्भ में कोई भी सुचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

0 comments:
Post a Comment