ये हैं बिहार के 5 बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं
बोधगया : अगर आप बिहार आये हैं और बोधगया नहीं घुमा तो कुछ भी नहीं घुमा। क्यों की बोधगया वो स्थान हैं जहां भगवान बुध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। यहां कई तरह के खूबसूरत पार्क के साथ साथ महाबोधि मंदिर हैं। जिसे देखने पूरी दुनिया से लोग आते हैं।
पावापुरी: बिहार के नालंदा जिले में स्थित पावापुरी बिहार के धार्मिक स्थलो में शामिल है और जैन धर्म वालों के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं है। अगर आप बिहार आये हैं तो एक बार पावापुरी जरूर घूमे।
राजगीर: बिहार का यह शहर अपनी खूबसूरत वादियों, पहाड़ियों, घने हरे-भरे जंगलों, झरने और गुफाओं के लिए फेमस है। देश-विदेश के लोग इस शहर घूमने के लिए आते हैं।
मधुबनी: बिहार का यह शहर अपनी शानदार मधुबनी पेंटिंग के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सौराठ, जयनगर, कपिलेश्वरनाथ, झंझरपुर, भवानीपुर और फुल्लाहर शामिल हैं। आप यहां घूमने जा सकते हैं।
मुजफ्फरपुर: बिहार का यह शहर लीची के लिए प्रसिद्ध हैं। इस शहर में प्रमुख पर्यटन स्थलों में बाबा गरीब नाथ मंदिर, जुब्बा सहानी पार्क , खुदीराम बोस मैमोरियल,, श्रीराम मंदिर हैं। आप इस शहर में घूमने जा सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment