गुरुग्राम और नोएडा में लोन पर घर खरीदने वाले इन 5 बातों का ध्यान रखें।
1 .आपको बता दें की गुरुग्राम और नोएडा में बहुत से बैंक और NBFC होम लोन दे रहे हैं। अगर आप पांच-सात बैंक/NBFC से ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और बाकी औपचारिकता का पता कर लोन लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
2 .आजकल बहुत से बैंक आपसे सिर्फ 10% डाउन पेमेंट मांगते हैं। बाकी रकम वे आपको होम लोन के रूप में दे देते हैं। इसलिए ध्यान रखें की अगर आप अधिक डाउन पेमेंट करते हैं तो आप पर लोन का बोझ कम पड़ेगा।
3 .गुरुग्राम और नोएडा में घर खरीदने वाले लोगों के लिए जरूरी बात यह है कि वे यह ध्यान रखें कि उनके वेतन में आने वाले समय में कितनी वृद्धि हो सकती है। इसके अनुसार ही लोन निकालें।
4 .अगर समय पर EMI नहीं चुकाई गयी तो बैंक आप पर काफी जुर्माना लगाते हैं। इसलिए शादी, बच्चे आदि के बाद जीवन के विभिन्न चरण को ध्यान में रखते हुए लोन लें।
5 .गुरुग्राम और नोएडा में घर खरीदते समय यह ध्यान रखें कि आपकी मासिक आमदनी का 40 फीसदी से अधिक होम लोन की किस्त (EMI) के रूप में नहीं जाये। यह आपके जीवन के लिए बेहतर रहेगा।

0 comments:
Post a Comment