खबर के अनुसार बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि के आधार पर नई दर तय कर दी है। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं। बढ़ी हुई मजदूरी दर 2 रुपए रोज से लेकर 68 रुपए महीना तक की गई हैं।
बिहार में मजदूरों की बढ़ी न्यूनतम मजदूरी, आज से लागू।
अकुशल मजदूरों को रोजाना 306 रुपये।
अर्धकुशल मजदूरों को रोजाना 318 रूपये।
कुशल मजदूरों को रोजाना 388 रुपये।
अतिकुशल मजदूरों को 474 रुपये रोजाना।
पर्यवेक्षीय मजदूरों को 875 रुपये मासिक।
आपको बता दें की सरकार के इस फैसले से घरेलू कामगार, घर-मकान मरम्मत, कृषि कार्य, साबुन फैक्ट्री, सीमेंट फैक्ट्री, पेपर उद्योग, आइसक्रीम कारखाना, पेट्रोल पंप, बिजली, बिस्कुट फैक्ट्री, आटा-चावल-तेल मिल, सड़क निर्माण सहित कई तरह के चीजों में काम करने वाले मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment