खबर के अनुसार पीएम श्रमयोगी मानधन योजना का लाभ उन मजदूरों को दिया जाता हैं। जिनकी इनकम 15 हजार रुपए महीना या फिर इससे कम है। ईट-भठे, निर्माण कार्ड, ड्राइवर, रिक्शा चालक, मोची, दर्जी, मजदूर, घरों में काम करने वाले आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन : पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के लिए अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट www.maandhan.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आयु सीमा : पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के लिए आयु सीमा 18 साल से 40 साल के बीच निर्धारित किया गया हैं।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आपको पास मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और बैंक खाता होनी चाहिए।
कितना मिलेगा पैसा : 60 साल की आयु के बाद कम से कम 3000 रुपए।
0 comments:
Post a Comment