खबर के अनुसार ट्रैफिक आईजी एमआर नायक ने पटना, गया भोजपुर सारण मुजफ्फरपुर बेगूसराय कटिहार पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा और नालंदा में ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस जवानो की वर्दी पर कैमरा लगाने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें की पटना और नालंदा में इसकी शुरुआत कर दी गई हैं। बॉडी वार्न कैमरा के द्वारा तैनात अफसरों और जवानों की हर गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही साथ विभाग पुलिसकर्मियों की हर गतिविधियों पर नजर रखेगी।
बिहार में आये दिन ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों पर ये आरोप लगता हैं की वो वाहन चालकों से नाजायज तरीके से पैसे की वसूली करते हैं। साथ ही साथ कई वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। अब उनके वर्दी पर लगा कैमरा यातायात पुलिस की गतिविधियों और वाहन चालक से बातचीत को रिकार्ड करेगा और कंट्रोल रूम से इसे देखा भी जा सकेगा।
0 comments:
Post a Comment