पटना : बिहार में 46 हजार प्रधान शिक्षक की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 46 हजार प्रधान शिक्षकों की भर्ती जल्द से जल्द की जाएगी। इसको लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री ने मंजूरी दे दी हैं। 

खबर के अनुसार शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 40 हजार से अधिक प्रधान शिक्षक और माध्यमिक निदेशालय ने छह हजार से अधिक प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती को लेकर मंजूरी दी हैं। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। 

आपको बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और आयोग के द्वारा ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। मीडिया रिपोट के अनुसार अगले महोने में नोटिश जारी किया जा सकता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और माध्यमिक निदेशालयों की तरफ से अलग-अलग अधियाचना तैयार की गयी है। इस अधियाचना को बिहार लोक सेवा आयोग के पास भेजा जायेगा। इसके बाद विज्ञापन जारी होगा।

0 comments:

Post a Comment