आपको बता दें की यहां जानें के लिए पटना सहित राज्य के अलग-अलग शहरों से बस या फिर ट्रेन से जा सकते हैं। आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ कार से भी जा सकते हैं और यहां की खूबसूरत वादियों में पिकनिक एन्जॉय कर सकते हैं।
खबर के अनुसार मंदार का प्राकृतिक सौंदर्य दूसरे पर्यटन स्थलों से अलग और आकर्षक हैं। यह पर्वत हरियाली और खूबसूरती के बीच सर्दी के मौसम में घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ शिमला का आनंद उठा सकते हैं।
इतना ही नहीं हाल ही में चालू हुए रज्जू मार्ग (रोपवे) से मंदार का दीदार और शिखर यात्रा कर सकते हैं। साथ ही साथ आप रोपवे का आनंद उठा सकते हैं। कई राज्यों से लोग यहां नए साल पर पार्टी करने आते हैं और दोस्तों के साथ यहां की खूबसूरती का आनंद लेते हैं।
0 comments:
Post a Comment