पटना, मुजफ्फरपुर सहित 6 शहरों की हवा खतरनाक, सांस लेना भी हो गया मुश्किल

न्यूज डेस्क: बिहार में शहरीकरण जीतनी तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। उससे भी तेजी के साथ इन शहरों की हवा खराब होती जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के 6 शहरों की हवा खतरनाक हो गई हैं। जिससे लोगों को सांस लेना भी मुश्किल नजर आ रहा हैं।

खबर के अनुसार मंगलवार को बिहारशरीफ राज्य का सबसे प्रदूषित शहर रहा। आपको बता दें की इस शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 418 रिकार्ड किया गया, जो इंसान के हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हैं। इससे सांस संबंधित बीमारियां उत्पन हो सकती हैं।

वहीं मुजफ्फरपुर, गया, हाजीपुर, छपरा, पटना में भी  प्रदूषण स्तर काफी खतरनाक दर्ज किया गया हैं। सरकार को इसपर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरुरत हैं। क्यों की प्रदूषण के बढ़ रहे स्तर से बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कत हो रही हैं।

पटना, मुजफ्फरपुर सहित 6 शहरों की हवा खतरनाक, सांस लेना भी हो गया मुश्किल?

बिहारशरीफ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 418 दर्ज किया गया। 

छपरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 340 दर्ज किया गया।

मुजफ्फरपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 330 दर्ज किया गया।

पटना का  एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 276  दर्ज किया गया। 

गया का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 242 दर्ज किया गया।

हाजीपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 212 दर्ज किया गया।

0 comments:

Post a Comment