पटना, पूर्णिया, मधुबनी सहित सभी जिलों में बढ़ सकते हैं ईंट के दाम, जानिए रेट

न्यूज डेस्क: पटना, पूर्णिया, मधुबनी सहित सभी जिलों में ईंट के दाम बढ़ सकते हैं। जिसके कारण घर मकान बनाने वाले लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेगे। दरअसल सरकार ईंट पर जीएसटी की दर बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। जिससे इसके दामों में वृद्धि हो सकती हैं। 

खबर के अनुसार वर्तमान में ईंट पर 5 फीसदी की जीएसटी लग रही हैं। लेकिन सरकार इसे बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने की तैयारी कर रही हैं। अगर ऐसा होता हैं तो बिहार में ईट के दाम बढ़ जाएंगे और लोगों को ईट खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। 

आपको बता दें की अगर सरकार जीएसटी की नई दरे लागू करती हैं तो इससे प्रति ट्राली ईट के दाम में 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना हैं। इससे राज्य के सभी जिलों में घर-मकान बनाना भी महंगा हो जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अभी  ईंट की दर 12 से 14 हजार रुपये प्रति ट्राली है। एक ट्राली में 1500 ईंट आती है।  वहीं ईट निर्माता भी सरकार से जीएसटी नहीं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जीएसटी की दर में सात प्रतिशत तक संभावित वृद्धि पर रोक की मांग भी की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment