बता दें की बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मंगलवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राज्य में चल रहे कई परियोजना पर बात की। साथ ही साथ मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर में रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव रखा।
खबर के अनुसार पथ निर्माण मंत्री ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति दिलाये जाने को ले रिंग रोड निर्माण के प्रस्ताव पर भी विमर्श किया। बहुत जल्द बिहार के इन शहरों में रिंग रोड बनाया जा सकता हैं।
दरअसल बिहार के इन शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती हैं। जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन रिंग रोड के निर्माण होने से बड़ी से लेकर छोटी गाड़ियां शहर के बाहर-बहार ही निकल जाएगी। इससे शहर में जाम की समस्या उत्पन नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment