लखनऊ : यूपी में ईंट, सरिया, सीमेंट से लेकर बालू तक सस्ता

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के अलग-अलग जिलों में ईंट, सरिया, सीमेंट से लेकर बालू तक सस्ता हो गया हैं। इससे घर-मकान बनाने वाले लोगों को फायदा होगा और उनके खर्चों में कमी आएगी।

खबर के अनुसार  डीजल-पेट्रोल के दाम में कमी, स्टील के एक्सपोर्ट पर ज्यादा टैक्स के कारण सरिया के साथ साथ सीमेंट और ईट भी सस्ते हो गए हैं। माल ढुलाई में भी कमी आ रही हैं। ऐसे में घर-मकान बनाने वाले लोगों को चांदी ही चांदी हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अप्रैल में सरिया का खुदरा भाव 82 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गया था, जो अभी कम होकर 62-63 हजार रुपये प्रति टन पर आ गया है। यहीं हाल सीमेंट के भी दामों में दिखाई दे रहा हैं।

सीमेंट का भाव पिछले दो-तीन सप्ताह में 60 रुपये तक कम हो गया हैं। बिड़ला उत्तम सीमेंट की एक बोरी 400 से घटकर अब 380 रुपये में मिल रही हैं। जबकि बिड़ला सम्राट की बोरी 440 रुपये से कम होकर 420 रुपये और एसीसी की बोरी 450 रुपये से घटकर 440 रुपये बोरी हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने से सीमेंट, ईट और बालू की ढुलाई में भी कमी आ रही हैं।

0 comments:

Post a Comment