पटना : बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने राज्य के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारी को अतरिक्त जिम्मेदारी दी हैं तो वहीं कुछ आईएएस अधिकारी को दूसरे विभाग में ट्रांसफर किया गया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना?

1 .गृह विभाग के सचिव के. सेंथिल कुमार को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। 

2 .श्रम संसाधन सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। 

3 .जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को परिवहन सचिव के कार्य से मुक्त किया गया है। 

4 .खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव चंद्रशेखर को झारखंड के लिए विरमित किया गया है। 

5 .ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया हैं और परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment