आपको बता दें की दिल धड़कते हुए हमारे शरीर के चारों ओर रक्त का प्रवाह करता है। यह रक्त शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व भेजता है और अवांछित कार्बन डाइऑक्साइड और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है। जिससे हमारे शरीर की कार्य प्रणाली बेहतर होती हैं।
साइंस की मानें तो दिल मांसपेशियों का एक पंप है, इसमें चार चैम्बर और वाल्व होते हैं जो हृदय से पूरे शरीर तक और फिर वापस हृदय तक रक्त पंप करने का कार्य करते हैं। हृदय के शीर्ष दोनों चैम्बर्स को एट्रिआ के रूप में जाना जाता है, जबकि नीचे के दोनों हिस्सों को वेंट्रिकल कहा जाता है। यह एट्रिआ और वेंट्रिकल दोनों एक साथ काम करते हैं और शरीर में रक्त पहुंचाते हैं।
दिल से जुड़ी कुछ रोचक बातें?
मनुष्य का दिल हर दिन लगभग 2000 गैलन रक्त पंप करता है।
मनुष्य का दिल मस्तिष्क या शरीर के बिना कार्य कर सकता है।
एक पुरुष का दिल एक महिला के दिल से 2 औंस भारी होता है।
एक महिला का दिल एक पुरुष के दिल की तुलना में थोड़ा तेज धड़कता है।
दुनिया में पहली ओपन-हार्ट सर्जरी संयुक्त राज्य अमेरिका में डैनियल हेल विलियम्स ने 1893 में किया था।
.png)
0 comments:
Post a Comment