दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई हैं। वहीं मौसम विभाग ने इन इलाकों में और भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार आज यानि की शुक्रवार को दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में दोपहर को हुई भारी बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही साथ मौसम भी सुहाना हो गया हैं और तापमान में भी गिरावट आई हैं। 

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया हैं। आज रात तक दिल्ली एनसीआर के इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बहुत कम बारिश हुई हैं। बारिश की कमी के पीछे बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बने निम्न दबाव वाले क्षेत्रों को जिम्मेदार माना जा रहा हैं। बता दें की इस साल इन इलाकों में बीते लगभग 14 वर्षों में सबसे कम बारिश हुई हैं।

0 comments:

Post a Comment