बिहार के पटना में मिले डेंगू के 177 नए मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में डेंगू का संक्रमण कम होने के नाम नहीं ले रहा हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर पटना के अलग-अलग इलाकों में एकबार फिर से डेंगू के 177 नए मरीज मिले हैं। 

खबर के अनुसार पटना में सोमवार को डेंगू के 59 मरीज मिले थें। लेकिन वहीं मंगलवार को डेंगू मरीजों में इजाफा देखने को मिला हैं और इस दिन पटना में 111 नये मरीज मिले, वहीं बुधवार को पटना में डेंगू मरीजों की संख्या 177 तक पहुंच गयी। 

आपको बता दें की पटना में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी से स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक भी टेंशन में हैं। हालांकि पटना में डेंगू के ज्यादातर मरीज ठीक हो रहे हैं। लेकिन फिर भी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। 

डेंगू होने पर इंसान को तेज बुखार, जोड़ों में दर्ज, सिर दर्द स्किन पर दानें और ब्लड प्रेशर में गिरावट आने की समस्या होती है। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और डेंगू की जांच करानी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment