खबर के अनुसार शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत ढाई लाख से अधिक प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 11.90 अरब रुपये जारी कर दिए हैं। साथ ही साथ सभी जिलों के अधिकारियों को वेतन भुकतान करने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें की बिहार शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश देते हुए कहा है की 24 घंटे के अंदर शिक्षकों को सितंबर माह के वेतन का भुगतान करें और तुरंत इसकी सूचना बिहार शिक्षा परियोजना को भेजें।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए राशि पूर्वी चंपारण को छोड़ कर सभी जिलों के लिए जारी की गयी है। इसलिए इस जिले को छोड़कर सभी जिलों के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को वेतन दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment