ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति मुख्य रूप से सूर्य देव की पूजा का पर्व माना जाता हैं। इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश कर जाते हैं। जिसके बाद लोग सूर्यदेव की उपासना करते हैं और मकर संक्रांति का त्यौहार मनाते हैं।
बता दें की सूर्य देव 14 जनवरी 2023 दिन शनिवार की रात 08 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके कारण मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना शुभ रहेगा। शास्त्राअनुसार 15 जनवरी को ही संक्रांति का स्नान और दान पुण्य किया जायेगा।
दरअसल सूर्य देव 14 जनवरी शनिवार की रात को 8 बजकर 14 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद मनाई जाती हैं। ऐसे में लोगों 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाएंगे।

0 comments:
Post a Comment