UP News: उत्तर प्रदेश में 7 शिक्षकों पर होगी कारवाई

देवरिया : उत्तर प्रदेश में फर्जी दस्तावेज पर भर्ती होने वाले 7 शिक्षकों पर कारवाई की जा सकती हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग इन सात शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। एसटीएफ की जांच में इन शिक्षकों के कागजात संदिग्ध पाए गए हैं। 

खबर के अनुसार जिले में शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। पिछले दो वर्षों में 61 फर्जी शिक्षक पकड़े जा चुके हैं। अब सात शिक्षकों पर कारवाई की तलवार लटक गई हैं। बहुत जल्द विभाग के द्वारा एक्शन लिया जा सकता हैं। 

आपको बता दें की एसटीएफ की तरफ से की गई जांच में इनके कागजात संदिग्ध पाए गए हैं, इसकी रिपोर्ट एसटीएफ ने बेसिक शिक्षा विभाग को सौंप दी है। अब बेसिक शिक्षा विभाग अपने स्तर से इन शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि सात शिक्षकों के कागजात संदिग्ध पाए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग अपने स्तर से इन सात शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। जल्द ही इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment