खबर के अनुसार पटना एम्स में 30 मरीजों पर कराए गए रिसर्च में ये पता चला हैं की कोरोना वायरस के इफेक्ट से पुरुषों का स्पर्म काउंट और क्वालिटी प्रभावित हुआ है। यह रिसर्च 30 पुरुषों पर किया गया, जिसमे ये बात निकल कर सामने आई हैं।
आपको बता दें की पटना एम्स में कोरोना का इलाज करा रहे करीब 30 लोगों पर यह स्टडी की गई हैं। इसमें 19 साल से लेकर 43 साल के पुरुषों को शामिल किया गया था। इन पुरुषों के सीमन की हर स्तर से मॉनिटरिंग और जांच की गई थी।
इस रिसर्च को करने के लिए सभी मरीजों के सीमन का सैंपल लिया गया था। पहले सैंपलिंग में इन सभी मरीजों की सीमन क्वालिटी काफी खराब पाई गई। जबकि दूसरे सैंपलिंग का रिजल्ट और भी खराब मिली, जिनसे एक्सपर्ट को भी चौका दिया।

0 comments:
Post a Comment