खबर के अनुसार यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के 8 जिलों से होते हुए गुजरेगा। यह गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाएगा। इससे इन सभी जिलों के लोगों को फायदा होगा।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के दो बड़े औद्योगिक शहरों को जोड़ने के लिए 380 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जायेगा। इससे गाजियाबाद से कानपुर जानें में लोगों को मात्र 3 घंटे का समय लगेगा।
एनएचएआई की अधिकारियों की मानें तो अभी यमुना एक्सप्रेस-वे से गाजियाबाद से कानपुर जाने में करीब 6 घंटे लगते हैं जबकि एनएच-9 से जाने में 9 से 10 घंटे का समय लगता हैं। लेकिन इस नए कॉरिडोर के निर्माण होने से मात्र 3 घंटे लगेंगे।

0 comments:
Post a Comment