पटना-पूर्णिया-नालंदा सहित बिहार में शिक्षकों का होगा ट्रांसफर

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी कर रहे 34540 कोटि और जिला संवर्ग के प्राथमिक शिक्षकों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-पूर्णिया-नालंदा सहित बिहार में शिक्षकों का अंतरजिला ट्रांसफर के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

खबर के अनुसार जो शिक्षक अपना अंतरजिला ट्रांसफर कराना चाहते हैं वो 25 जनवरी तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास अंतर जिला ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

आपको बता दें की शिक्षकों से प्राप्त आवेदन सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी 31 जनवरी 2023 तक प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में जमा करेंगे। आवेदन पत्र जमा होने के बाद विभाग के द्वारा ट्रांसफर की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जायेगा।

विभाग ने अपने निर्देश में कहा है की जिन शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच चल रही हैं वो शिक्षक ट्रांसफर की प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते हैं। वहीं ट्रांसफर के दौरान केवल उन्हीं मामलों पर विचार किया जाएगा जो समान विषय के शिक्षक हैं।

0 comments:

Post a Comment