यूपी के बस्ती में फर्जी अध्यापिका बर्खास्त, होगी वेतन की वसूली

न्यूज डेस्क: यूपी के बस्ती से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बस्ती में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर 13 साल से नौकरी कर रही अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया दिया गया हैं। साथ ही साथ इनपर FIR दर्ज कर वेतन वसूली के आदेश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया है कि सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सेवाई में कार्यरत उषा निवासी करनपुर पोस्ट बभनान जिला गोंडा का स्नातक का अंक पत्र फर्जी पाया गया हैं।

बता दें की जांच में अंक पत्र फर्जी पाए जानें के बाद इन्हे अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। लेकिन इन्होने इसका कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद बीएसए ने सहायक अध्यापिका की सेवा समाप्त कर दी है और एफआईआर के भी आदेश दिए हैं। 

उषा की नियुक्ति साल 2010 में सहायक अध्‍यापिका के पद पर हुआ था। ये तबसे लेकर अबतक फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रही थी। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के अनुसार वह 16 दिसंबर 2020 से विद्यालय से अनुपस्थित है।

0 comments:

Post a Comment