खबर के अनुसार यूपी सरकार प्रदेश में बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना चला रही हैं। इस योजना के तहत 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 500 रुपये का पेंशन दिया जाता हैं। लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया हैं।
बता दें की सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश वृद्धापेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी हैं। पहले की तरह पेंशन योजना के आवेदन हेतु अब लोगो को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप खुद से भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि होनी चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई : पेंशन योजना के लिए आप वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जा कर पूरी जानकारी प्राप्त करें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:
Post a Comment