यूपी के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा में बनाए नए राशन कार्ड

अलीगढ़ मंडल : यूपी के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा में रहने वाले लोग ऑनलाइन के द्वारा नए राशन कार्ड बनवा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने से ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद थी, लेकिन इसे शुरू कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल पर ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें की राशन कार्ड के द्वारा सरकार आर्थिक रूप से गरीब और जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराती हैं। हर महीने मुफ्त में राशन दिया जाता हैं। सरकार ने इस निशुल्क राशन की योजना को अगले एक साल तक के लिए बढ़ा दिया हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते एक माह से ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल बंद होने के कारण नए राशन कार्ड बनावाने में मुश्किल हो रही थी। लेकिन अब आप वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ पर जा कर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment