यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत 10 शहरों में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण

न्यूज डेस्क: यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत 10 शहरों में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण मौजूद हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार इस अवैध निर्माण पर सख्त होने जा रही हैं। बहुत जल्द इन अवैध निर्माण पर कोई बड़ा एक्शन लिया जा सकता हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में अवैध निर्माण सरकार के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। हालांकि इस समस्या से निपटने के लिए अब सरकार पूरी तरह से तैयार हो गई हैं। बहुत जल्द शहरों में होने वाले अवैध निर्माण पर एक्शन लिया जायेगा।

बता दें की आवास विभाग ने कुछ दिन पहले सभी विकास प्राधिकरणों से अवैध निर्माण की सूचि मांगी थी। साथ ही साथ विकास प्राधिकरणों से ये पूछा गया था की कितने अवैध निर्माण को शुल्क देकर वैध किया गया हैं तथा कितने को गिराया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के प्रयागराज शहर में इस समय सबसे ज्यादा अवैध निर्माण मौजूद हैं। जबकि दूसरे नंबर पर वाराणसी शहर का नाम आता हैं। वहीं अवैध निर्माण में तीसरे नंबर पर गोरखपुर शहर हैं जहां कई लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा हैं।

यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत 10 शहरों में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण?

प्रयागराज में 30715 अवैध निर्माण। 

वाराणसी में 24758 अवैध निर्माण। 

गोरखपुर में 23389 अवैध निर्माण। 

लखनऊ में 15219 अवैध निर्माण। 

मेरठ में 13002 अवैध निर्माण।

कानपुर में 12392 अवैध निर्माण। 

मुरादाबाद में 11748 अवैध निर्माण। 

आगरा में 10326 अवैध निर्माण। 

गाजियाबाद में 9822 अवैध निर्माण। 

मुज़फ़्फ़रनगर में 7317 अवैध निर्माण। 

0 comments:

Post a Comment