खबर के अनुसार वंदे भारत देश के सबसे फास्ट और सबसे आधुनिक ट्रेन हैं। जिसके कारण कई राज्यों से इस ट्रेन को चलाने की मांग उठ रही हैं। फिलहाल इस ट्रेन का परिचालन 10 रूट पर किया जा रहा हैं। बहुत जल्द अन्य रूटों पर भी इस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।
आपको बता दें की 10 फरवरी 2022 को पीएम मोदी के द्वारा मुंबई से सोलापुर और मुंबई से साई नगर शिरडी जाने वाली दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। बहुत जल्द नई दिल्ली से भोपाल के लिए वंदे भारत की हरी झंडी दिखाई जा सकती हैं।
वहीं नई दिल्ली से अजमेर के लिए भी वंदे भारत का परिचालन शुरू किया जा रहा हैं। रेलवे मंत्रालय पटना से रांची के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही हैं। बहुत जल्द देश के इन रूटों पर भी लोग वंदे भारत ट्रेन से सफर कर सकते हैं।
दिल्ली, मुंबई, गांधीनगर, वाराणसी समेत इन शहरों को जोड़ रही है वंदे भारत ट्रेन?
1 .नई दिल्ली - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
2 .नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस।
3 .गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
4 .नई दिल्ली-अंब-अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
5 .चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
6 .नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन।
7 .हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन।
8 .सिकंदराबाद- विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन।
9 .मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
10 .मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
0 comments:
Post a Comment